चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शुक्रवार को सीएसके के लिए अपना 200वां मैच खेला। पंजाब किंग्स के खिलाफ धोनी ने यह मुकाम हासिल किया है। मैच के बाद जब उनसे इस उपलब्धि को लेकर सवाल पूछा गया तो फिर उन्होंने इसका बड़े ही मजेदार ढंग से जवाब दिया। 

Advertisement

मैच के बाद धोनी से पूछा गया एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने पर आपको कैसा लग रहा है। इस सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने हंसते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि मैं काफी बूढ़ा हो गया हूं। यह एक लंबी यात्रा रही है। इस दौरान हमनें अलग-अलग परिस्थितियां और देश में खेला यह एक बेहद खास यात्रा रही। हम भारत में खेले, दक्षिण अफ्रीका में खेले, यूएई में भी खेले।'

Advertisement

बता दें कि सीएसके के कप्तान एम एस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सीएसके के लिए 176 मैचों में शिरकत की है। इसके अलावा चैंपियंस लीग टी20 (CLT20) टूर्नामेंट में भी धोनी ने 24 मैचों में चैन्नई सुपर किंग्स टीम का प्रतिनिधित्व किया है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल जीतने में कामयाबी पाई है।

वहीं थाला धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2014 में चैंपियंस लीग का खिताब जीतने में भी कामयाबी पाई है। रोहित शर्मा के बाद एम एस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है उसके बाद धोनी का नंबर आता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार