IPL 2021: स्टंप माइक में कैद हुई रोहित शर्मा की आवाज, जयंत को दे रहे थे नसीहत

Updated: Sat, Apr 24 2021 16:30 IST
Cricket Image for Ipl 2021 Mumbai Indians Captain Rohit Sharma Stump Mic Video (Image Source: Twitter)

केएल राहुल की टीम पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 14वें सीजन के 17वें मुकाबले में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी है। हार के बावजूद इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है। रोहित शर्मा लगातार गेंदबाजों से बातचीत करते और उन्हें समझाते हुए नजर आए थे।

मुंबई टीम के फ़ील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा को जयंत यादव को समझाते हुए देखा गया। रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी पसंद किया जा रहा है। रोहित शर्मा जयंत यादव से कहते हैं, 'अच्छा बॉल है ये। बॉल सूखा है और घूम रहा है। अगर उपर जाएगा तो बल्लेबाज़ के लिए मुश्किल होगी।'

रोहित शर्मा की बातों पर जयंत यादव ने अमल किया और पंजाब किंग्स के बल्लेबाज क्रिस गेल को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वीडियो को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि खेल के प्रति रोहित शर्मा की अवयेरनेस काफी ज्यादा है। इस ओवर के तुरंत बाद रोहित ने अगला ओवर क्रुणाल पांड्या से करवाया था।

बता दें कि मुंबई की टीम ने चेन्नई के मैदान पर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर महज 131 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब ना हो सका था। जवाब में पंजाब की टीम ने 17.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें