आईपीएल 2021 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 अंकों के साथ चेन्नई की टीम अभी दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

हालांकि टीम के लिए अभी भी टीम की बल्लेबाजी के स्तंभ कहे जाने वाले सुरेश रैना का प्रदर्शन चिंता का कारण है। पिछले मैचों में रैना ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर टीम को जीत जरूर दिलाई लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वो इस फॉर्म को कब तक बरकरार रख पाते हैं।

इस बीच भारत के मशहूर कमेंटेटर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा है कि रैना और रायडू दोनों ही फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन कही ना कही सुरेश का प्रदर्शन रायडू से भी खराब है।

केकेआर के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले मांजरेकर ने कहा है कि इस मैच में चेन्नई की टीम जरूरी बदलाव कर सकती है और वो अबू धाबी के मैदान पर एक एक्स्ट्रा स्पिनर खेल सकते हैं। उन्होंने इस दौरान हैरानी भरा बयान देते हुए कहा कि सीएसके को सुरेश रैना को टीम से बाहर निकाल देना चाहिए और उनकी जगह कर्ण शर्मा को शामिल करना चाहिए।

 मांजरेकर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा,"इस मैदान पर इमरान ताहिर और कर्ण शर्मा में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है। ताहिर इसलिए नहीं हो सकते क्योंकि उनकी जगह किसी विदेशी को बाहर जाना पड़ेगा। मेरे हिसाब से कर्ण शर्मा को टीम में आना चाहिए और सुरेश रैना को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखकर रवींद्र जडेजा को बतौर बल्लेबाज खेलाना चाहिए।" 

बता दें कि इस आईपीएल में अभी तक रैना ने 9 मैचों में केवल 144 रन बनाए है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार