सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर सात विकेट से मिली जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में फिर से शीर्ष पर पहुंच गई है। चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ (75) और फॉफ डुप्लेसिस (56) के अर्धशतकों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया, जिसे चेन्नई ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

चेन्नई की चेन्नई की छह मैचों में यह लगातार पांचवीं जीत है और अब वह 10 पॉइंट्स के साथ फिर से टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद की छह मैचों में यह पांचवीं हार है और टीम दो पॉइंट्स के साथ टेबल में सबसे नीचे है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दूसरे नंबर पर और दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर है। चेन्नई का नेट रन रेट प्लस 1.475, जबकि बेंगलोर का प्लस 0.089 है।

हैदराबाद के छह मैचों से केवल दो ही पॉइंट्स है। मुंबई इंडियंस चौथे और कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स छठे और राजस्थान रॉयल्स सातवें नंबर पर है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार