IPL 2021: आईपीएल 2021 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच)  की टीम अबुधाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

Advertisement

वहीं हैदराबाद की टीम भी सेम प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर रही है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। आरसीबी की टीम 12 मैचों में 8 जीत के बाद 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद के इतने ही मैचों में 2 जीत के साथ महज 4 अंक है और वो सबसे नीचे आठवें नंबर पर है।

Advertisement

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डैनियल क्रिस्टियन, शाहबाज अहमद, जार्ज गार्टन, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और मुहम्मद सिराज।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: जेसन राय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और उमरान मलिक।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार