शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ मैच में 20 रन बनाते ही अपने नाम दो बड़े रिकॉर्ड कर लिए हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा ने मैच में 18 रन बनाते ही केकेआर के खिलाफ 1000 रन पूरे कर लिए है। वो आईपीएल किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहल खिलाड़ी बन गए है।

इसके अलावा इस पारी में रोहित ने 20 रन बनाते ही आईपीएल में 5500 रन बनाने का कारनामा कर लिया है। रोहित के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन के नाम आईपीएल में 5500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हैं।

दोनों के बीच यह इस सीजन का दूसरा मैच है। पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 2 रनों से हराया था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार