RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल्स की टीम ने तीन विकेट से मैच जीत लिया है। 42 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद शायद ही किसी ने सोचा होगा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच को जीत सकती है। रॉयल्स के लिए डेविड मिलर ने शानदार पारी खेली लेकिन असली खेल क्रिस मॉरिस ने खेला।

Advertisement

आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी ने साबित कर दिया कि राजस्थान रॉयल्स द्वारा 16 करोड़ से भी ज्यादा की रकम देकर उन्हें टीम में शामिल करना घाटे का सौदा नहीं है। मॉरिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 36 रन ठोक डाले और टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

16वें ओवर में डेविड मिलर के आउट हो जाने के बाद मॉरिस ने जिस रंग में बल्लेबाजी की उसको देखकर शायद अब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पहले मैच में खुद के द्वारा की गई गलती पर पछतावा हो रहा होगा। संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में अंतिम गेंद पर सिंगल ना लेकर खुद स्ट्राइक लेने का फैसला किया था।

हालांकि उस समय मॉरिस के चेहरे के भाव इस बात को बया करते थे कि अगर सैमसन उन्हें स्ट्राइक देते तो फिर वह मैच जीता सकते थे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मॉरिस ने आठवें नंबर पर जिस तरह की बल्लेबाजी की उसने सभी का दिल जीत लिया है। वहीं इस मैच में जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार