RR vs SRH: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के लिए मनीष पांडे को ओपनिंग करने का मौका मिला था। मनीष पांडे ने ओपनिंग करते हुए कुछ खास तो नहीं किया लेकिन उनका एक शॉट काफी सुर्खियों में रहा। यह शॉट पारी के पहले ही ओवर में आया था।

Advertisement

हुआ यूं कि कार्तिक त्यागी की गेंद पर मनीष पांडे ने बचने की कोशिश की और खुदको गेंद से दूर किया लेकिन ऐसा करते वक्त उनके बल्ले का बाहरी किनारा गेंद को लग गया और गेंद बाउंड्री लाइन को पार चौका चली गई। मनीष पांडे ने यह शॉट जानबूझकर तो नहीं खेला था लेकिन उनके इस अजीबो गरीब शॉट को देखकर गेंदबाज की भी आंखे खुली रह गई थी।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने बड़ा बदलाव करते हुए ना केवल डेविड वॉर्नर की कप्तानी छीनी बल्कि उनको प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया था।

हैदराबाद का यह दांव उनपर भारी पड़ा और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के शानदार शतक के दमपर  220 रन बना लिए। जवाब में हैदराबाद की टीम खबर लिखे जाने तक 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 140 रन ही बना सकी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार