Aiden Markram Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (SA vs NZ) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्कराम (Aiden Markram) पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आज़म (Babar Azam) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 31 साल के एडेन मार्कराम मौजूदा समय में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और वो टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के लिए 7 मैचों की 7 इनिंग में 53.60 की औसत और 175.16 की स्ट्राइक रेट से 268 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

यहां से एडेन मार्कराम न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी बैटिंग के दौरान 36 रन बनाते हैं तो वो टूर्नामेंट में अपने 304 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ एक वर्ल्ड कप एडिशन में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। जान लें कि फिलहाल ये रिकॉर्ड बाबर आज़म के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2021 में पाकिस्तानी टीम की कैप्टेंसी करके टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में 60 की औसत से 303 रन बनाए थे।

एक टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में बतौर कैप्टन सर्वाधिक रन

  • बाबर आज़म - साल 2021 में 303 रन (60.6 औसत और 126.25  स्ट्राइक रेट)
  • एडेन मार्कराम - साल 2026 में 268 रन (66 औसत और 178.37 स्ट्राइक रेट)
  • रोहित शर्मा - साल 2024 में 257 रन (36.71 औसत और 156.7 स्ट्राइक रेट)
  • जोस बटलर - साल 2022 में 225 रन (45 औसत और 144.23 स्ट्राइक रेट)
  • केन विलियमसन - साल 2021 में 216 रन (43.2 औसत और 115.5 स्ट्राइक रेट)

बताते चलें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एडेन मार्कराम सुपर-8 राउंड के खत्म होने के बाद तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (7 मैचों में 383 रन) और जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट (6 मैचों में 292 रन) ही मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार