आईपीएल 2021 की शुरूआत हो चुकी है जहां पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को आरसीबी के हाथों 2 विकेट की हार मिली। 

Advertisement

लेकिन अब आईपीएल की कहानी में एक नया मोड़ आया है। विराट कोहली की टीम से कई अन्य टीमें खफा है और इसका कारण है टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल। इसका कारण यह है कि पडिक्कल कोरोना की चपेट से बाहर आने के बाद बिना सात दिन क्वारइंटीन में रहे ही आरसीबी के खेमे से जुड़ चुके हैं।

आरसीबी टीम मैनेजमेंट द्वारा ऐसा किए जाने के बाद कई अन्य आईपीएल फ्रैंचाइजी इस बात से नाराज है। हालांकि उन टीमों के नामों को गोपनिय रखा गया है।  लेकिन इस मामले में आरसीबी मैनेजमेंट के एक अधिकारी ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि पडिक्कल का कोरोना टेस्ट तीन बार निगेटिव आया उसके बाद ही उन्होंने इस बल्लेबाज को बायोबबल में प्रेवश करने की अनुमती दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पडिक्कल टीम के साथ 7 अप्रैल को जुड़ गए थे।

गौरतलब है कि आईपीएल शुरू होने के करीब एक सप्ताह पहले ही यह खबर आई थी कि पडिक्कल कोरोना की चपेट में आ गए थे । पडिक्कल के अलावा टीम के ऑलराउंडर  डेनियल सैम्स को भी कोरोना हुआ है और वो अभी भी आइसोलेशन में है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार