IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में मैदान पर थ्रिलर मुकाबला देखने को मिला था। आरसीबी ने अंतिम गेंद पर  दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराने में कामयाबी पाई थी। इस मैच के हीरो रहे थे केएस भरत जिन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

Advertisement

ड्रेसिंग रूम में भरत को और विराट कोहली के बीच बातचीत हुई। केएस भरत ने विराट कोहली से कहा, 'मैं इंतजार कर रहा था' जिसपर विराट कोहली बोले-'फुल बॉल का?' केएस भरत ने कहा-'मिडऑफ के ऊपर से मारने के लिए मैं देख रहा था।' जिसपर विराट बोले-'गेंदबाज के हाथ से गेंद स्लिप हो गई थी अगर नॉर्मल पेस से गेंद आती तो हो सकता था ऐसा। जिस हिसाब से तुमने गेंद को मारा था उसे देखकर ही लगा था कि लंबा जाएगा।'

Advertisement

कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के जल्दी आउट हो जाने के बाद श्रीकर भरत ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर आरसीबी की पारी को संभालने का काम किया था। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। आरसीबी को 165 रनों का लक्ष्य मिला था।

भरत ने 52 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेली। भरत के अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और 33 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली। हालांकि, इस जीत के बावजूद आरसीबी की टीम अंकतालिका में नंबर 3 पर ही रही। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 में से 10 मुकाबले जीतकर टेबल टॉपर रही।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार