IPL 2021 CSK vs MI: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैदान पर हमेशा से ही जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। दोनों ही टीमें आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों से विपक्षी टीम को लेकर सवाल पूछा गया जिसपर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने दिलचस्प जवाब दिया है।

Advertisement

मुंबई के खिलाड़ियों जिसमें राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव ट्रेंट बोल्ट शामिल थे उनसे पूछा गया कि सीएसके का नाम सुनते ही सबसे पहले आपके दिमाग में क्या ख्याल आता है। राहुल चाहर ने कहा, 'सबसे पहले एम एस धोनी का नाम आता है।' वहीं ट्रेंट बोल्ट ने स्टीफन फ्लेमिंग का नाम लिया।

Advertisement

इन जवाबों में सबसे ज्यादा मजेदार जवाब सुर्यकुमार यादव का था। सूर्यकुमार यादव ने पास में ही बल्लेबाजी कर रहे कीरोन पोलार्ड को बुलाया और कहा सीएसके का नाम सुनते ही मेरे दिमाग में कीरोन पोलार्ड आता है। कीरोन पोलार्ड ही वो शख्स थे जिन्होंने सीएसके के हाथों से जीत छिनी थी पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 6 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। 

पोलार्ड की इस पारी का जख्म शायद ही कोई सीएसके का फैन भूल पाया हो। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज का आगाज आज से हो रहा है। ओपनिंग मैच में पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस और तीन बार आईपीएल खिताब पर कब्जा करने वाली धोनी की सीएसके के बीच टक्कर है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार