दुनिया की सबसे मशहूर टी-20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग में ना जाने खिलाड़ियों ने कितने ही हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड बनाए है। चाहें वो क्रिस गेल का सबसे तेज शतक हो या एबी डिविलियर्स की तूफानी पारियों की कतार।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग का हर मैच किसी जंग से कम नहीं होता, जिसमें खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी। इन्हीं बड़े-बड़े खिलाड़ियों के शानदार रिकॉर्डस के बीच आज हम बात करेंगे जाने-माने टॉप 5 खिलाड़ियों के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में जो उनके लिए थोड़ा शर्मनाक है। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में पांचो खिलाड़ी भारतीय हैं।


Image Source: Google

Advertisement

हरभजन सिंह- आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने की लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का नाम आता है। भज्जी अबतक आईपीएल के इतिहास में कुल 13 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके है। हरभजन ने इस दौरान आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला है।

 
Image Source: Google

पार्थिव पटेल- आईपीएल में 6 टीमों के लिए खेल चुके पार्थिव पटेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पार्थिव आईपीएल में 139 मैचों की 137 पारियों में कुल 13 बार जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौटे है। पटेल अब आईपीएल से संन्यास ले चुके है। इन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत साल 2008 में एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के साथ की थी।

 


Image Source: Google

अजिंक्य रहाणे- भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों से एक अजिंक्य रहाणे आईपीएल के इतिहास में 13 बार जीरों पर बिना खाता खोले आउट हुए है। रहाणे आईपीएल में अबतक पांच टीमों के लिए खेल चुके है, जिसमें खिलाड़ी नें 149 मैचों में 140 बार मैदान पर बल्लेबाजी की है। रहाणे ने आईपीएल में 31.71 रनों के औसत से 3933 रन बनाए है जिसमें उनकी नाबाद 105 रनों की पारी सर्वाधिक है।


Image Source: Google

रोहित शर्मा- 5 बार मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल ट्रॉफी को करने वाली सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा 13 बार जीरो पर आउट होकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। खिलाड़ी ने 195 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 5230 रन बनाए है, जिसमें नाबाद 109 रनों के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ उनका औसत 31.31 रनों का है। 


Image Source: Google

Advertisement

पीयूष चावला- भारत के लेग स्पिनर और आईपीएल इतिहास के सफल गेंदबाजों में से एक पीयूष चावला इस टी-20 लीग में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। चेन्नई, पंजाब और कोलकाता के लिए खेल चुके पीयूष चावला 12 बार जीरो पर अपना विकेट गंवा चुके है

लेखक के बारे में

Abhishek Kapil
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार