PBKS vs CSK: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में एक बार फिर सभी की निगाहें सीएसके के कप्तान एम एस धोनी पर रहने वाली हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धोनी नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने आए थे और बिना खाता खोले 0 पर आउट हो गए थे।

Advertisement

धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर अब काफी सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट के दिग्गज सहवाग और गंभीर जैसे खिलाड़ियों के हिसाब से धोनी को बल्लेबाजी के लिए उपर आना चाहिए। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं वहीं आईपीएल के अलावा वह कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं।

Advertisement

धोनी का फॉर्म में आना सीएसके के लिए काफी आवश्यक है। सीएसके के लिए पिछले मैच में मोईन अली ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी ऐसे में धोनी उस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भी आ सकते हैं। वहीं धोनी के लिए 3,4 या फिर 5 नंबर पर बल्लेबाजी करना सीएसके लिए लाभदायक हो सकता है।

आईपील 2020 के दौरान14 मैचों में, धोनी ने केवल 200 रन बनाए थे। धोनी को खराब फॉर्म से पीछा छुड़ाने के लिए टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी होगी क्योंकि तभी उनके पास ज्यादा गेंदे खेलने का विकल्प होगा। 

बता दें कि पिछले साल दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए आईपीएल में कोई अर्द्धशतक नहीं आया था और यह पहली बार था जब वह आईपीएल के किसी सत्र में अर्धशतक नहीं बना पाए थे। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में फैंस को उम्मीद होगी की धोनी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करके टीम को मजबूती दें।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार