KKR vs SRH: कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 61वें मैच में केन विलियमसन की टीम को 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में एक बार फिर हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने निराश किया। 

Advertisement

केन विलियमसन केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल की सीधी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। केन विलियमसन दिग्गज बल्लेबाज हैं और आंद्रे रसेल केवल नाम के गेंदबाज लेकिन, जिस कदर विलियमनस इस कैरिबियाई खिलाड़ी के सामने बेबस दिखे उसको देखकर ऐसा लगा कि सही मायनों में छोटे बच्चे वही हैं।

Advertisement

आईपीएल 2022 में हैदराबाद टीम की तो हालत खस्ता है ही लेकिन, उससे कहीं ज्यादा टीम को धक्का केन विलियमसन की खराब फॉर्म से लग रहा है। केन विलियमसन ने आईपीएल 2022 में 12 मैचों में 92.86 की महाबेकार स्ट्राइक रेट और 18.91 की औसत से महज 224 रन बनाए हैं।

वहीं अगर केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले की विस्तार से बात करें तो कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। आंद्रे रसेल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दमपर केकेआर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाए। हैदराबाद की टीम 178 रनों के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में 123 रन ही बना पाई और मुकाबले को हार गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार