MI vs CSK: अंबाती रायुडू (40) और महेंद्र सिंह धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी (नाबाद 28) की बदौलत यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। मुंबई की ओर से डेनियल सैम्स ने चार विकेट झटके। वहीं, जयदेव उनादकट ने दो विकेट झटके। मुंबई की यह लगातार सातवीं हार है। मुंबई पहली टीम है जो एक आईपीएल सीजन में लगातार सात मैच हारी है।

Advertisement

मुंबई के 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की भी शुरुआत खराब रही। टीम ने पहली ही गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया। गायकवाड़ को डेनियल सैम्स ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उनके बाद मिचेल सैंटनर क्रीज पर आए। वहीं, रॉबिन उथप्पा क्रीज पर मौजूद थे।

वहीं, डेनियल सैम्स ने अपने दूसरे ओवर में सैंटनर का विकेट झटका। उन्हें उनादकट के हाथों कैच कराया। सैंटनर ने नौ गेंदों में 11 रन बनाए। उनके बाद अंबाती रायुडू क्रीज पर आए।

वहीं, मुंबई के तेज गेंदबाज रायली मेरेडिथ का पहला ओवर काफी महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में उथप्पा ने दो चौके लगाए और कुल 9 रन बटोरे।

पॉवर प्ले में सीएसके ने दो विकेट खोकर 46 रन बनाए।

Advertisement

उनादकट के ओवर में चेन्नई ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। रॉबिन उथप्पा 25 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उथप्पा ब्रेविस के हाथों कैच थमा बैठे। उनके बाद आक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे क्रीज पर आए।

डेनियल सैम्स ने तीसरे ओवर में तीसरा विकेट झटका। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। विकेट के पीछे किशन ने अपनी बाईं तरफ डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ा। दुबे 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए।

हालांकि जडेजा भी अपना बल्ले से चमत्कार नहीं दिखा पाए। वह आठ गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रायली मेरेडिथ ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। उनके बाद एमएस धोनी क्रीज पर आए और ड्वेन प्रेटोरियस के साथ पारी को संभाला।

Advertisement

19वें ओवर में मुंबई की जीत जयदेव उनादकत के हाथों में थी लेकिन टीम ने यह मैच भी गंवा दिया। उन्होंने इस दौरान पहली गेंद पर सीएसके को एक और झटका दिया। प्रेटोरियस ने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए। उनके बाद ब्रावो क्रीज पर आए। इस दौरान धोनी क्रीज पर मौजूद थे और टीम को 17 रन की जरूरत थी।

आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर धोनी ने एक छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर चौका लगाया। टीम को अब दो गेंद में 6 रन की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर उन्होंने दो रन बनाए और जयदेव की आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका लगाकर मैच को सीएसके की झोली में डाल दिया। इस दौरान टीम ने सात विकेट खोकर 156 रन बनाए और इस जीत के साथ सीजन में टीम ने दूसरी जीत हासिल की।

मुंबई ने भी अच्छी गेंदबाजी की। टीम के गेंदबाज डेनियल सैम ने चार विकेट झटके। वहीं, जयदेव ने दो विकेट झटके और रिले ने एक विकेट झटका। टीम का यह सातवां मैच था, जिसे भी टीम ने गंवा दिया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार