204.55 का स्ट्राइक रेट और 5 छ्क्के दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में अब तक खेले गए 3 मैचों में धागा खोल दिया है। दिनेश कार्तिक वैसे तो आरसीबी के लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन, जब-जब वो मैदान पर बल्ला लेकर आते हैं तो विपक्षी टीम की हवा टाइट हो जाती है। कल ही के मैच के उदाहरण ले लें आरसीबी का स्कोर था 87 रनों पर 5 विकेट।

Advertisement

दिनेश कार्तिक आए और राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर सुताई कर दी। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए और आरसीबी को मैच जिता दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए DK को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Advertisement

दिनेश कार्तिक के इस प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर यूजर्स जमकर उनको बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर हम धोनी की जगह दिनेश कार्तिक को लेते तो 2014 और 2016 T20 विश्व कप जीत जाते।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिनेश कार्तिक पृथ्वी पर अब तक के सबसे महान क्रिकेट खिलाड़ी हैं।'

एक ने लिखा, ' मैच के बाद आरसीबी के कोच संजय बांगर की प्रतिक्रिया जब डीके से मिलते हैं, दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए मैच फिनिश करते हैं और वो ड्रेसिंग रूम में प्रवेश करते हैं।' बता दें कि आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2022 में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं जिनमें 2 में उन्हें जीत मिली है।

दिनेश कार्तिक जिस लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि अपकमिंग मैचों में उनके बल्ले से इस सीजन जमकर रन निकलते हुए नजर आ सकते हैं। दिनेश कार्तिक ने मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कहा था, ' मैं लगातार खुद को बता रहा हूं कि मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं। मैं लगातार कोशिश कर रहा हूं।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार