आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ जब डेविड वॉर्नर अपनी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्लेबाज़ी के लिए उतरे तो फैंस को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। फैंस देखना चाहते थे कि पिछले साल खराब प्रदर्शन के बाद वॉर्नर इस साल नई टीम के लिए कैसा खेलते हैं।

Advertisement

अफसोस फैंस को फिर से वही पुराना कहानी देखने को मिली, लखनऊ के खिलाफ एकतरफ पृथ्वी शॉ गेंदबाज़ों की कुटाई कर रहे थे तो दूसरी तरफ वॉर्नर डॉट बॉल्स खेल रहे थे। आखिरकार जब वॉर्नर आउट हुए तो उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 33 का था। रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट होने से पहले वॉर्नर ने 12 गेंदें खराब की और सिर्फ 4 रन बनाए।

Advertisement

वॉर्नर की धीमी पारी भी एक कारण थी कि दिल्ली की टीम 20 ओवर में सिर्फ 149 रन ही बना पाई। अपनी इस कछुए जैसी पारी के दौरान वो बिल्कुल भी सहज नहीं दिखे और लगा कि शायद वो आईपीए 2021 का प्रदर्शन अभी तक ज़हन में लेकर खेल रहे हैं। खैर छोड़िए, ये तो अभी उनकी पहली ही पारी थी इसलिए उन पर इतनी जल्दी सवाल उठाना शायद सही नहीं होगा।

हालांकि, अगर वॉर्नर आने वाले कुछ मुकाबलोंं में भी नहीं चलते हैं, तो दिल्ली के मैनेजमेंट को अफसोस होना शुरू हो जाएगा कि कहीं उन्होंने वॉर्नर को खरीदकर गलती तो नहीं की। ऐसे में आईपीएल 2022 के आने वाले कुछ मुकाबले उनके लिए काफी अहम होने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार