आईपीएल 2021 में अब केवल दो ही मैच बचे हुए है और 13 अक्टूबर को दूसरे क्वालीफायर के बाद अब 15 अक्टूबर को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Advertisement

ये सीजन विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बेहद अच्छी रही और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। हालांकि केकेआर के खिलाफ एलिमिनेटर में हारकर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

इस बार आरसीबी की टीम में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी शामिल थे लेकिन जिस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से सबसे ज्यादा प्रभावित किया वो ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल थे। फैंस को साउथ अफ्रीका के एबी डी विलियर्स से जिस तरह की उम्मीद थी वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए और 15 मैचों में उनके बल्ले से केवल 300 रन ही निकले।

गौतम गंभीर ने अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर आरसीबी टीम पर एक बड़ा बयान दिया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो पर आरसीबी टीम के साथ विराट कोहली, एबी डी विलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल के भविष्य को लेकर पूर्व बल्लेबाज ने अपनी राय दी। गंभीर ने पहले कहा कि अगले साल युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल में से किसी एक को आरसीबी की टीम रिटेन कर सकती है।

आगे बात करते हुए गंभीर ने एबी डी विलियर्स को लेकर एक बड़ा बयान दिया। केकेआर के पूर्व कप्तान ने कहा,"मुझे लगता है कि वो लोग ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करेंगे क्योंकि वो भविष्य हैं एबी डी विलियर्स नहीं।"

आगे बात करते हुए गंभीर ने कहा कि कोहली को यूएई में हुए आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के बाद कप्तानी छोड़ने वाली बात करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में अच्छा कर रही थी और ऐसे बयान से कही ना कही टीम के खिलाड़ियों पर असर पड़ता तो है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार