आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 11 रन से हराकर दो अहम अंक हासिल कर लिए। इस मुकाबले में एक बार फिर फैंस को आखिरी ओवर का रोमांच देखने को मिला लेकिन इस बार महेंद्र सिंह धोनी फेल हो गए और अपनी टीम के लिए मैच फिनिश नहीं कर पाए।

Advertisement

सीएसके को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 27 रन की जरूरत थी और सामने एक बार फिर धोनी ही थे। ऐसे में हर फैन जानता था कि स्ट्राइक पर कोई भी तीस मार खां हो लेकिन 6 गेंदों में 27 रन किसी चमत्कार की वजह से ही बन सकते हैं। ऐसे में ये चमत्कार धोनी से बेहतर तो कोई कर नहीं सकता था क्योंकि वो इससे पहले भी सीएसके के लिए ऐसे मैच जीत चुके थे।

Advertisement

मयंक अग्रवाल ने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी 6 साल बाद वापसी करने वाले ऋषि धवन को दी और धवन की पहली ही गेंद पर धोनी ने लंबा छक्का जड़कर फैंस को अपनी कुर्सियों से उठने के लिए मज़बूर कर दिया। ऐसा लगने लगा कि शायद इस बार भी माही का जादू चलेगा और वो सीएसके को मैच जितवा देंगे लेकिन पहली बॉल पर छक्का खाने के बाद दूसरी गेंद धोनी से डॉट हो गई।

इसके बाद तीसरी गेंद पर धोनी ने छक्का लगाने के लिए बैट घुमाया लेकिन वो जॉनी बेयरस्टो के हाथों पकड़े गए और यहां पर सीएसके की टीम मैच हार गई। हालांकि, इस हार के लिए धोनी को कसूरवार ठहराना सही नहीं होगा क्योंकि वो बल्लेबाज़ी के लिए ही आखिरी कुछ ओवरों में आए थे लेकिन फिर भी रिकॉर्डबुक्स में तो यही लिखा जाएगा कि धोनी एक बार फिर मैच को फिनिश नहीं कर पाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार