IPL 2022: लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के धमाकेदार अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने रविवार (3 अप्रैल) को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरूआत खराब रही और कप्तान मयंक अग्रवाल (4) और भानुका राजपक्षा (9) का विकेट 14 रन के कुल स्कोर पर गिर गया।

Advertisement

इसके बाद शिखर धवन औऱ लियाम लिविंगस्टो ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़ा। धवन ने 24 गेंदों में चार चौकों और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए। वहीं लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली।  इसके अलावा अपना पहला मैच खेल रहे जितेश शर्मा ने 17 गेंदों में 26 रन बनाए।

पहले 10 ओवरों में पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन थे। लेकिन बाकी 10 ओवरों में खिलाड़ी सिर्फ 71 रन ही बना सके, जिसके चलते पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन तक ही पहुंच सकी। 

चेन्नई के लिए क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रीटोरियस ने दो-दो विकेट, वहीं मुकेश चौधरी,ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार