लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मुकाबले में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा और वो दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए। विराट पिछले काफी समय से बुरे दौर से गुजर रहे हैं और आईपीएल में भी उनका बुरा फॉर्म उनका पीछा छोड़ता हुआ नज़र नहीं आ रहा है।

Advertisement

लखनऊ के खिलाफ फैंस उम्मीद कर रहे थे कि विराट के बल्ले से एक बड़ी पारी देखने को मिलेगी लेकिन उनका ये सपना सिर्फ एक सपना ही बनकर रह गय़ा। विराट के शून्य पर आउट होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई फैंस कह रहे हैं कि अब विराट कोहली का बुरा दौर कभी खत्म नहीं होगा।

Advertisement

जबकि एक फैन ने विराट को बुरी तरह से ट्रोल करते हुए लिखा, रोज सुबह उठो, नहाओ, 0-10 के बीच रन बनाओ व्हाट ए गेम ट्वीट करो और सो जाओ। इसके अलावा कई और फैंस भी हैं जो विराट के मीम्स बनाकर उन्हें फटकार लगा रहे हैं। आइए देखते हैं कि किस तरह फैंस उन पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार