इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का आगाज़ 26 मार्च को सीएसके और केकेआर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। लेकिन इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कुछ बड़े ऐलान करने वाली है। जी हां, आप बिल्कुल सही समझे आरसीबी जल्द ही अपने नए कप्तान का नाम फैंस के साथ शेयर करेगी, जिसके साथ ही ये फ्रेंचाइज़ी फैंस को एक और बड़ा तोहफा दे सकती है।

Advertisement

दरअसल आरसीबी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक मैसेज शेयर किया है जिसमें उन्होेंने बताया है कि फ्रेंचाइज़ी 12 मार्च को अपनी टीम के नए कप्तान का ऐलान करेगी। इसी के साथ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा भी माना जा रहा है कि आरसीबी के खेमें में स्टार बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स की भी वापसी हो सकती है।

Advertisement

विराट कोहली ने पिछले साल आईपीएल के दौरान ही इस बात को जगजाहिर कर दिया था कि वो अगले सीज़न आरसीबी की कप्तानी नहीं करेंगे, जिसके बाद टीम के स्टार बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स ने भी क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास का मन बना लिया था। लेकिन अब ये फ्रेंचाइज़ी टीम के नए कप्तान के नाम का खुलासा करने के साथ-साथ फैंस को एक और बड़ी खुश खबर सुना सकती है, क्योंकि खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि इस साल एबी डी विलियर्स आरसीबी के साथ मेंटोर की भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल आईपीएल में आठ नहीं बल्कि दस टीमें आमने-सामने नज़र आएंगी। बात करें अगर आरसीबी की, तो विराट के बाद अब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान चुना जा सकता है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार