Yuzvendra Chahal ignored Harshal Patel: युजवेंद्र चहल IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार फॉर्म में हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी चहल ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया वहीं मैच के बाद चहल से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी टीम के पूर्व साथी हर्षल पटेल से खफा नजर आ रहे हैं। आमतौर पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने-जाने वाले चहल हर्षल पटेल को पूरी तरह से इग्नोर कर देते हैं और उनसे हाथ तक नहीं मिलाते हैं।

Advertisement

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युजवेंद्र चहल सबसे हाथ मिलाते हैं लेकिन, हर्षल पटेल को देखकर वो उन्हें बिल्कुल इग्नोर मार देते हैं। वहीं हर्षल पटेल भी चहल को देखते ही रुक जाते हैं और उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे नहीं बढ़ते। बहरहाल , इन दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव है ऐसी खबरें अब तक सामने नहीं आई थीं।

Advertisement

वहीं युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल दोनों की तरफ से कभी भी अपने रिश्तों को लेकर तनाव के बारे में कोई जिक्र नहीं किया गया है। हम उम्मीद करेंगे कि टीम इंडिया के इन दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल बिल्कुल ठीक हो हालांकि, वीडियो देखने के बाद तो ऐसा लगता नहीं है।

बता दें कि एक वक्त ऐसा था जब युजवेंद्र चहल आरसीबी की टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी थे। हालांकि, आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा उन्हें रिटेन नहीं किया गया और ना ही नीलामी के दौरान उनपर बोली लगाई।  

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में चहल को 6.5 करोड़ रुपए में खरीदा। बता दें कि संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अब तक आईपीएल 2022 में 3 मैच खेले हैं जिनमें 2 में उसे जीत मिली है। 4 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार