सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 68 रनों पर ऑलआउट होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की नौ विकेट की हार में विराट कोहली (Virat Kohli) का लगातार दूसरी बार बिना खाता होने आउट होना इस सवाल को फिर से उजागर कर दिया है कि क्या स्टार बल्लेबाज को खेल से ब्रेक की जरूरत है। लेकिन हेड कोच संजय बांगर (Sanjay Bangar) ने कहा कि कोहली यह स्वीकार करने के बावजूद वापसी करेंगे कि चीजें उनके हिसाब से नहीं चल रही हैं।

Advertisement

पिछले मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली गेंद पर आउट होने के बाद हैदराबाद के खिलाफ भी मार्को जानसेन की गेंद पर कोहली दूसरी स्लिप में एडेन मार्करम को कैच थमा बैठे। ऐसा पहली बार हुआ है कि कोहली आईपीएल में बैक-टू-बैक बिना खाता खोले ही आउट हो गए हो।

Advertisement

बांगर ने कहा, "वह (कोहली) ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आरसीबी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह कुछ खराब दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि चीजें उनके मुताबिक नहीं जा रही हैं। उन्होंने सीजन की शुरुआत बहुत अच्छी की। उन्होंने पुणे के मैच में लगभग विजयी रन भी बनाए थे।"

आईपीएल 2022 के आठ मैचों में कोहली ने 17 की औसत और 122.68 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 118 रन बनाए हैं।

भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच बांगर ने कहा, निश्चित रूप से उनके लिए कठिन दौर है, लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि वह मजबूत वापसी करेंगे।

बांगर ने कहा कि कोहली अपनी फॉर्म पाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बड़ा स्कोर हासिल करने के लिए टिक कर खेलने की जरूरत है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "वह निश्चित रूप से अपने फॉर्म को पाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, क्योंकि वह न केवल अपने कौशल पर बल्कि अपने फिटनेस पहलुओं पर भी बहुत मेहनत कर रहे हैं। वह बीच में अच्छा ब्रेक के साथ सब कुछ अपने नियंत्रण में कर रहे हैं।"

बांगर ने कहा कि क्रिकेट जगत में लोगों की अलग-अलग राय होगी कि कोहली को फॉर्म में कैसे वापस आना चाहिए, लेकिन उन्हें लगता कि स्टार बल्लेबाज को पता है कि वह कैसे खराब फॉर्म से बाहर आ सकते हैं।

उन्होंने कहा, "मेरा मतलब है कि वह नियमित रूप से ब्रेक ले रहे हैं। पिछले सीजन में भी, आप देखते हैं कि उन्होंने नियमित अंतराल पर ब्रेक लिया है। यह कुछ ऐसा है जो वह आगे करते रहना चाहते हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार