KKR vs RCB Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीत कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2023 का नौंवा मुकाबला खेला जाएगा। पहले मुकाबले में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली आरसीबी के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर केकेआर टीम टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी। 

Advertisement

केकेआर को बारिश से बाधित मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार सामना करना पड़ा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर सिर्फ 16 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। इसके बाद बारिश के कारण खेल नहीं हुआ और डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार पंजाब किंग्स 7 रन से मुकाबला जीती। केकेआर के लिए बल्लेबाजी में आंद्रे रसेल औऱ वेंकटेश अय्यर ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। 

Advertisement

केकेआर के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण बाहर हो चुके हैं, वहीं ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। केकेआर ने इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय को टीम में शामिल किया। हालांकि वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली औऱ फाफ डु प्लेसिस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए पहले मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा था। आरसीबी के लिए गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था, हालांकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली का चोटिल होना चिंता का विषय है। फील्डिंग करने के दौरान टॉप्ली के कंधे में चोट आई थी। 

केकेआर औऱ आरसीबी का रिकॉर्ड (KKR vs RCB Head to Head)

कोलकाता नाइट राइडर्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पीछ आईपीएल में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता ने 16 और बैंगलोर ने 14 मैच जीते हैं। पिछले पांच मुकाबले में बैंगलोर ने तीन और कोलकाता ने दो मैच जीते हैं। 
केकेआर और आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स

इस मुकाबले के लिए कोलकाता के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मंदीप सिंह और अनूकुल रॉय को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। दोनों खिलाड़ी पहले मुकाबले में फ्लॉप रहा थे। उनकी जगह एन जगदीसन और वेंकटेश अय्यर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अय्यर पहले मैच मे इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किए गए थे। 

संभावित XI: एन जगदीसन (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज, नितीश राणा (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नायायण, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मजबूरी है क्योंकि पहले मैच के दौरान तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली चोटिल हैं। मुंबई के खिलाफ मुकाबले के दौरान टॉप्ली फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। उनकी जगह इस मैच में डेविड विली को मौका मिल सकता है। 

संभावित XI: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार