आईपीएल 2023 के 54वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच को फैंस काफी एंजॉय कर रहे थे लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो इस मैच को एंजॉय कर रहे थे। ये कोई और नहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक (Naveen-ul-Haq) और मेंटोर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी थे। दोनों ने मैच के दौरान एक ऐसा पोस्ट कर दिया जो काफी सुर्खिया बटोर रहा है। 

Advertisement

नवीन उल हक ने विराट कोहली के आउट होने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी परकटे हुए आम की एक तस्वीर डाली और और लिखा- मीठे आम। क्रिकेट फैंस नवीन उल हक के इस पोस्ट को विराट कोहली पर तंज कसना मान रहे है। फैंस का कहना है कि नवीन ने विराट कोहली के आउट होने की खुशी में ऐसा पोस्ट किया है। वहीं गंभीर ने विराट को आउट करने वाले जेसन बेहरेनडॉर्फ की तारीफ की। विराट आज पहले ही ओवर में मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए थे। 

Advertisement

आपको बता दे कि लखनऊ के खिलाफ मैच में विराट कोहली द्वारा नवीन को स्लेज किया गया था। इस चीज को लेकर नवीन उल हक और कोहली के बीच बहस हो गयी थी। कोहली ने इसके बाद अपने जूते से मिट्टी निकालकर बल्लेबाजी कर रहे नवीन की ओर इशारा किया था। मैच खत्म होने के बाद गौतम गंभीर और विराट के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके बाद से ही इन तीनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर तनाव देखने को मिल रहा है। 

मुंबई के खिलाफ आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकले। उन्होंने 33 गेंद में 8 चौको और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 120 (62) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। दिनेश कार्तिक ने भी 18 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ ने चटकाए। वहीं एक-एक विकेट कैमरून ग्रीन, क्रिस जॉर्डन और कुमार कार्तिकेय को मिला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार