IPL 2024: 3 खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में कर सकती है टारगेट

Updated: Wed, Mar 13 2024 20:53 IST
IPL 2024: 3 खिलाड़ी जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में कर सकती है टारगेट (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है लेकिन उससे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आगामी सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। वह मिडिल आर्डर में टीम को मजबूती प्रदान करते है। दिल्ली ने उन्हें आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 4 करोड़ में खरीदा था। ऐसे में दिल्ली के की चिंता काफी बढ़ गयी है। डीसी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में किस खिलाड़ी को शामिल करेगी ये आने वाले समय में पता चल जाएगा। यहां, हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 के लिए हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में टारगेट कर सकती है। 

1. एरोन हार्डी

ऑस्ट्रेलिया के एरोन हार्डी (Aaron Hardie) इस लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाने में सफल हो गए है। दिल्ली के हेड कोच रिकी पोंटिंग को हार्डी  पसंद हैं और अगर वह हैरी ब्रूक की जगह उन्हें चुनते है तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। हार्डी मिडिल आर्डर में अच्छी बल्लेबाजी करने के साथ-साथ मध्यम गति से गेंदबाजी भी कर सकते है। इस वजह से दिल्ली उन्हें ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में टारगेट कर सकती है। 

हार्डी के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 64 मैच खेले है और 132.32 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1138    रन अपने खाते में जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक देखने को मिले है। वहीं उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 90 रन रहा है। वहीं 42 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8.65 के इकॉनमी से 31 विकेट लिए है। 

2. जेक फ्रेजर-मैकगर्क

जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज ब्रूक के रिप्लेसमेंट के रूप में टारगेट कर सकती है। मैकगर्क पहले ही डीसी की सहयोगी फ्रेंचाइजी दुबई कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस क्रिकेटर ने पिछले साल 29 गेंदों में लिस्ट-ए में शतक जड़ दिया। वो टॉप आर्डर में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ मिडिल आर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते है। 21 साल के इस युवा खिलाड़ी ने टी20 में अभी तक 37 मैच खेले है और 133.54 के स्ट्राइक रेट की मदद से 645 रन अपने खाते में जोड़े है। टी20 में उनके नाम 3 अर्धशतक दर्ज है। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 70 रन रहा है। 

3. मार्क चैपमैन

Also Read: Live Score

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बाएं हाथ के कीवी बल्लेबाज मार्क चैपमैन (Mark Chapman) भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे है। मार्क चैपमैन पिछले साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटरों में से एक थे। उन्होंने अपनी बेहतरीन बिग हिटिंग से न्यूज़ीलैंड को कई मैच जितवाए। इसके अलावा वह जरुरत पड़ने पर स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते है। ऐसे में दिल्ली चैपमैन को अपने साथ जोड़ने का फैसला कर सकती है। उन्होंने कीवी टीम के लिए 70 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और 131.17 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1418 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो एक शतक और 7 अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें