आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने कुछ समय पहले रोहित को हटाते हुए उनकी जगह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को फ्रेंचाइजी का कप्तान बना दिया। कई पूर्व क्रिकेटर्स और एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोहित बतौर बल्लेबाज खुलकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वहीं पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कहा कि रोहित आईपीएल 2024 सीजन में कप्तानी के बोझ के बिना बल्ले से शानदार सीजन बिता सकते हैं।

Advertisement

चोपड़ा ने कहा कि, "रोहित शर्मा उन खिलाड़ियों में से एक हैं जिनसे आप एक सीजन में 500 से अधिक रन बनाने की उम्मीद करते हैं। हालाँकि, उन्होंने अपने आईपीएल करियर में केवल एक बार 500 से अधिक रन बनाए हैं। शायद यह उसका साल होगा। वह अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं, तो वो बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। वह मुंबई इंडियंस के खिताब जीतने का एक कारण हो सकते हैं।"

Advertisement

वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर चोपड़ा ने कहा कि, "ईशान किशन लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेलने के लिए उत्सुक होंगे और आईपीएल उनके लिए और अधिक खेलने के दरवाजे खोलेगा। भूख सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति हो सकती है। जुनून आक्रामकता लाता है और इस टीम में, विशेषकर किशन में वह जुनून होगा।"

पांच बार की चैंपियन चैंपियन मुंबई ने 2024 सीजन से पहले एक बड़ा बदलाव किया, जीटी से एक ऐतिहासिक ट्रेड मूव में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को वापस लाया और उन्हें मौजूदा रोहित की जगह नया कप्तान बनाया। वो आगामी सीजन में अपना पहला मैच 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलने मैदान पर उतरेंगे। 

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार