आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 57वें मैच में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की शानदार गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 के स्कोर पर रोक दिया। इस मैच में हैदराबाद ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में टी नटराजन की जगह अभिषेक शर्मा को खिलाया। 

Advertisement

लखनऊ पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 27 रन ही बना पायी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक बाउंड्री लगाई जो छक्के के रूप में दूसरे ओवर में आयी। इससे पहले आखिरी बार जब कोई टीम आईपीएल में पावरप्ले में चौका लगाने में विफल रही थी, तो वह 2022 में पुणे में एमआई के खिलाफ आरसीबी थी (हालांकि उन्होंने दो छक्के लगाए थे)।राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन आयुष बदोनी ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 9 चौको की मदद से नाबाद 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। निकोलस पूरन 26 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाकर नाबाद लौटे। बदोनी और पूरन ने 5वें विकेट के लिए 99* (52) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 

कप्तान केएल राहुल ने 33 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाये। क्रुणाल पांड्या ने 21 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 24 रन का योगदान दिया। राहुल और पांड्या ने तीसरे विकेट के लिए 36 (34) रन की साझेदारी निभाई। हैदराबाद की तरफ से सबसे सबसे ज्यादा 2 विकेट भुवनेश्वर ने अपने नाम किये। एक विकेट कप्तान पैट कमिंस के खाते में गया। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक। 

Advertisement

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: ग्लेन फिलिप्स, उमरान मलिक, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर। 

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल, एश्टन टर्नर, अमित मिश्रा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार