IPL 2024: कप्तान पंत और अक्षर ने जड़े तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने गुजरात को दिया 225 रन का विशाल लक्ष्य

Updated: Wed, Apr 24 2024 22:21 IST
IPL 2024: कप्तान पंत और अक्षर ने जड़े तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने गुजरात को दिया 225 रन का विशाल लक्ष्य (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन का विशाल स्कोर बनाया। दिल्ली ने अपने 3 विकेट तो पावरप्ले में ही खो दिए थे। दिल्ली ने आखिरी 2 ओवरों में 53 रन बनाये। गुजरात की तरफ से पारी का आखिरी ओवर करने आये मोहित की पंत ने जमकर धुनाई की। ऋषभ ने इस आखिरी ओवर में 2 Wd 6 4 6 6 6 सहित 31 रन लूटे। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया था। 

दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन पंत के बल्ले से निकले। पंत ने 43 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने छक्का जड़ते हुए अर्धशतक पूरा किया। अक्षर पटेल ने 43 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर ने 36 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया।

पंत और अक्षर ने चौथे विकेट के लिए 113 (68) रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 7 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। पंत और स्टब्स ने 5वें विकेट के लिए तेजी से 67* (18) रन जोड़े। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 14 गेंद खेलते हुए 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 23 रन बनाये। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट संदीप वारियर ने हासिल किये। नूर अहमद के खाते में एक विकेट गया। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा, संदीप वारियर। 

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, ललित यादव। 

Also Read: Live Score

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, साई सुदर्शन, मानव सुथार, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें