आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के अर्धशतक और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की शानदार पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर बनाया। पूरन ने आखिरी 2 ओवरों में 5 छक्के जड़े। 

Advertisement

एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर लखनऊ को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। यह विराट कोहली का इस मैदान पर 100वां टी20 मैच है। इसी के साथ वो एक ही मैदान पर 100 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। 

Advertisement

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन क्विंटन डी कॉक ने बनाये। उन्होंने 56 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। निकोलस पूरन ने 21 गेंद में एक चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली। मार्कस स्टोइनिस ने 15 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन का योगदान दिया। 

डी कॉक और स्टोइनिस ने तीसरे विकेट के लिए 56 (30) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान केएल राहुल ने 14 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाये। डी कॉक और राहुल ने पहले विकेट के लिए 53 (33) रन की साझेदारी की। बेंगलुरु की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट ग्लेन मैक्सवेल ने हासिल किये। एक-एक विकेट रीस टॉप्ले, मोहम्मद सिराज और यश दयाल को मिला। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉप्ले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव। 

Advertisement

बेंगलुरु के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, विजयकुमार वैशाख, स्वप्निल सिंह। 

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मणिमारन सिद्धार्थ, शमर जोसेफ, दीपक हुडा, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार