आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि उन्हें आगामी सीजन की शुरुआत से पहले बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी से मैच के लिए क्लीन चिट देते हुए फिटनेस सर्टिफिकेट दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2022 में अपनी कार दुर्घटना के बाद से एक्शन से बाहर रहे पंत को पिछले हफ्ते सर्टिफिकेट मिला। 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंत की वापसी पर आधिकारिक बयान के लिए डीसी से संपर्क किया और पूछा कि क्या वह कप्तान के रूप में बने रहेंगे या विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया लेकिन सूत्रों ने कहा है कि डीसी पंत के इंटरनेशनल करियर को ध्यान में रखते हुए उन पर दबाव नहीं डालना चाहते। उम्मीद है कि पंत विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में नहीं होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद वो 28 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स से दो-दो हाथ करेगी। इसके बाद उनका मुकाबला 31 मार्च को सीएसके और 3 अप्रैल को केकेआर से होगा। यह दोनों मैच विजाग में खेले जाएंगे। आईपीएल 2023 में दिल्ली की टीम 14 मैच में से 5 मैच ही जीत पायी थी और उन्हें 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वो पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रहे थे। वहीं अब आगामी सीजन में वो कैसा प्रदर्शन करते है ये देखना दिलचस्प रहेगा। पिछले सीजन में पंत की गैरहाजिरी में दिल्ली की कप्तानी डेविड वॉर्नर ने की थी। 

Advertisement

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वॉर्नर, विक्की ओस्तवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्खिया, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, ललित यादव, खलील अहमद, मिचेल मार्श, ईशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार , हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार