DC vs MI: जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk) की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 258 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

फ़्रेज़र-मैकगर्क ने अभिषेक पोरेल के साथ मिलकर दिल्ली की तूफानी शुरूआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 114 रन जोड़े।  फ़्रेज़र-मैकगर्क ने तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए 27 गेंदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली। वहीं पोरेल ने 27 गेंदों में 36 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाई होप ने मुंबई के गेंदबाजों पर प्रहार जारी रखा और 17 गेंद में 41 रन का योगदान दिया।

Advertisement

ट्रि्स्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में नाबाद 47 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने ने गेंदों में 29 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। जिसकी बदौलत दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए, जो आईपीएल में उसका सबसे बड़ा स्कोर है।  

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड,पीयूष चावला,और मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: रसिख दार सलाम, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, रिकी भुई, सुमित कुमार

Also Read: Live Score

Advertisement

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार