आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शिवम दुबे (Shivam Dube) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। वानखेड़े स्टेडियम  मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। पारी का आखिरी ओवर करने आये हार्दिक के ओवर में Wd 4 Wd W 6 6 6 2  सहित कुल 26 रन बनाये। इसमें से लगातार 3 छक्के धोनी ने जड़े और आखिरी गेंद पर 2 रन आये। धोनी की वजह से ही चेन्नई 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। 

Advertisement

चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान गायकवाड़ के बल्ले से निकले। गायकवाड़ 40 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। शिवम दुबे ने 38 गेंद में 10 चौको और 2 छक्कों की मदद से 66* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये अर्धशतक उन्होंने 28 गेंद में जड़ दिया। 

Advertisement

दुबे और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 90 (45) रन की साझेदारी निभाई। रचिन रविंद्र ने 16 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाये। एमएस धोनी 4 गेंद में 3 छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। गायकवाड़ और रचिन ने दूसरे विकेट के लिए 52 (37) रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हार्दिक पांड्या को मिले। श्रेयस गोपाल और गेराल्ड कोएत्ज़ी को एक-एक विकेट मिला। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, समीर रिज़वी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई। 

Advertisement

Also Read: Live Score

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मथीशा पथिराना, निशांत सिंधी, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, शेख रशीद। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार