IPl 2024: गुजरात टाइटंस को 6 रन से मिली रोमांचक जीत, हार्दिक की कप्तानी में हारी मुंबई इंडियंस

Updated: Sun, Mar 24 2024 23:27 IST
IPl 2024: गुजरात टाइटंस को 6 रन से मिली रोमांचक जीत, हार्दिक की कप्तानी में हारी मुंबई इंडियंस (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 6 रन से हरा दिया। मुंबई आखिरी 5 ओवरों में 36 रन ही बना पायी और 6 विकेट खोये। मुंबई पिछले 12 सीजन से अपना पहला मैच हारी है। मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ल्यूक वुड की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को मौका दिया। गुजरात ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में साई सुदर्शन की जगह मोहित शर्मा को खिलाया। 

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 45(29) रन साई सुदर्शन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 31(22) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। 

राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। ऋद्धिमान साहा ने 19(15) और अजमतुल्लाह उमरजई ने 17(11) रनों का योगदान दिया। सुदर्शन और उमरजई ने तीसरे विकेट के लिए 40 (26) रन जोड़े। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। 2 विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी चटकाने में कामयाब रहे। एक विकेट पीयूष चावला के खाते में गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना पायी। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाये। उन्होंने 38 गेंद में 2 चौको और 3 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 29 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। ब्रेविस और रोहित ने तीसरे विकेट के लिए 77 (55) रन की साझेदारी निभाई। 

तिलक वर्मा ने 19 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन का योगदान दिया। नमन धीर ने 10 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन का योगदान दिया। गुजरात की  तरफ से अजमतुल्लाह उमरजई, मोहित शर्मा, उमेश यादव और स्पेंसर जॉनसन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। साई किशोर ने एक विकेट अपने नाम किये। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड। 

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद। 

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें