मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए रोहित को हटाकर हार्दिक को बनाया कप्तान, फैंस ने कहा- फ्रेंचाइजी को पछतावा होगा

Updated: Fri, Dec 15 2023 19:54 IST
Image Source: Google

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024) से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटा दिया है। हाल ही में गुजरात टाइटन्स से लौटे हार्दिक पांड्या (Mumbai Indians) मुंबई के नए कप्तान बने हैं। रोहित 2011 में डेक्कन चार्जर्स से मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे और 2013 में फ्रेंचाइजी के कप्तान बने। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल ट्रॉफीज अपने नाम की। 

रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, उन्होंने मुंबई को अभूतपूर्व सफलता दिलाई है। रोहित ने 158 मैचों में टीम की कप्तानी और 87 में जीत हासिल की। वहीं 67 मैचों में हार का स्वाद चखा जबकि 4 मैच टाई रहे। उन्होंने 243 आईपीएल मैचों में 130.05 के स्ट्राइक रेट की मदद से 6211 रन अपने नाम किये है। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 42 अर्द्धशतक देखने को मिले है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 15 विकेट भी चटकाए है। अब रोहित को इस तरह अचानक कप्तानी से हटाए जानें पर फैंस काफी निराश है। वे अब एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है।  

मुंबई के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने एक बयान में कहा, "यह विरासत के निर्माण और भविष्य के लिए तैयार रहने के एमआई के प्रति सच्चे रहने का हिस्सा है। सचिन से लेकर हरभजन और रिकी से लेकर रोहित तक मुंबई इंडियंस को हमेशा शानदार लीडरशिप का आशीर्वाद मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीज़न के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।"

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ी: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (लखनऊ सुपर जायंट्स से), हार्दिक पांड्या (जीटी से ट्रेड अब कप्तान बने)।

मुंबई इंडियंस के द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ी: अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, राइली मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें