IPL 2024: क्लासेन, अभिषेक और हेड ने जड़े तूफानी पचासे, SRH ने MI को दिया रिकॉर्ड 278 रन का लक्ष्य

Updated: Wed, Mar 27 2024 21:30 IST
IPL 2024: क्लासेन, अभिषेक और हेड ने जड़े तूफानी पचासे, SRH ने MI को दिया रिकॉर्ड 278 रन का लक्ष्य (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 के आठवें मैच में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हैड और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 277 रन का विशाल स्कोर बनाया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। हैदराबाद ने इस मैच में 18 छक्के जड़े। 

हेनरिक क्लासेन ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 4 चौको और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। क्लासेन ने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक ने 16 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। ट्रैविस हेड ने 24 गेंद में 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 18 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। 

हेड जब 5 के स्कोर पर थे तब टिम डेविड ने उनका कैच छोड़ दिया था। इसके बाद ये गेंद चौके के लिए चली गयी थी। अभिषेक और हेड ने दूसरे विकेट के लिए 68 (23) रन की साझेदारी निभाई। एडेन मार्करम ने 28 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन की पारी खेली। क्लासेन और मार्करम ने चौथे विकेट के लिए 116* (55) रन जोड़े। मुंबई की तरफ से एक-एक विकेट पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी और कप्तान हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका। 

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, उपेंद्र यादव। 

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें