मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने मंगलवार (30 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन दिए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। 

 
Advertisement

हालांकि इसके बावजूद भी पर्पल कैप पर बुमराह का ही कब्जा है। बुमराह ने 10 मैच में 14 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा चेन्नई के मुस्तफिजुर रहमान और पंजाब के हर्षल पटेल ने भी 14-14 विकेट लिए हैं, लेकिन बुमराह की इकॉनमी और औसत उनसे बेहतर है। 

Advertisement

लखनऊ के मुकाबले में बुमराह ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

बुमराह ने मैच के बाद पवेलियन लौटते समय में अपने सिर सजी पर्पल कैप को स्टैंड्स में मौजूद एक नन्हे फैन को गिफ्ट कर दी। जिसकी वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है। 

कैप मिलने के बाद बुमराह का फैन खुशी में झूमता हुआ नजर आ रहा है।  

बता दें कि इस मैच में मुंबई को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मुंबई ने नेहल वढेरा (46), टिम डेविड (नाबाद 35), और ईशान किशन (32) की पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 4 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। शानदार फॉर्म में चल रहे मार्कस स्टोइनिस ने 62 रन की विजयी पारी खेली। 

Advertisement

Also Read: Live Score

दस मैच में मुंबई की यह सातवीं हार है और टीम पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर काबिज है। इस हार के बाद मुंबई की प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार