आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक (Naveen-ul-Haq) की गेंद पर सब्स्टियूट फील्डर कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) ने आंद्रे रसेल (Andre Russell) का शानदार कैच लपका। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पारी का 15वां ओवर करने आये नवीन ने दूसरी गेंद फुल धीमी गति से वाइड लाइन की ओर डाली। रसेल ने इस गेंद पर हवा में बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से नहीं आयी। वहीं एक्स्ट्रा कवर पर खड़े गौतम ने उल्टी तरफ दौड़ते हुए दोनों हाथों से एक शानदार कैच लपक लिया। उनके इस कैच की तारीफ लखनऊ के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने भी तारीफ की। रसेल 8 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

टॉस जीतने के बाद लखनऊ के कप्तान राहुल ने कहा था कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। मैं विकेट का सबसे अच्छा रीडर नहीं हूं, हम सिर्फ पीछा करना पसंद करते हैं। अच्छी बात यह है कि हम वास्तव में अच्छी तरह से और जल्दी से परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में सक्षम हैं, साथ ही कुछ शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन भी हुए हैं। स्ट्राइक-रेट के बारे में काफी चर्चा हो रही है और पिछले कुछ वर्षों में टी20 क्रिकेट में काफी बदलाव आया है। (टीम की योजना) क्विंटन पिछले गेम में घायल हो गए थे, लेकिन हम उसी टीम के साथ रह रहे हैं। मयंक की जगह यश ठाकुर टीम में आए है।"

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर। 

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा। 

LSG के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल। 

Advertisement

Also Read: Live Score

KKR के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोड़ा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार