आईपीएल 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को एक ही ओवर में शानदार गेंद डालते हुए आउट कर दिया। कुलदीप चोट से वापसी कर रहे थे। कुलदीप चोट के कारण पंजाब किंग्स के बाद का कोई भी मैच नहीं खेल सके थे। 

Advertisement

पारी का आठवां और अपना पहला ओवर करने आये कुलदीप ने तीसरी गेंद ऑफ स्टंप की ओर गूगली डाली। स्टोइनिस ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने कोशिश की लेकिन लाइन मिस कर गए। वहीं गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए बैकवर्ड पॉइंट पर चली गयी। बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े ईशांत शर्मा ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया। 

Advertisement

स्टोइनिस ने 10 गेंद में मात्र एक चौके की मदद से 8 रन बनाये। कुलदीप ने इससे अगली गेंद पूरन को ऑफ स्टंप पर डाली। पूरन ने इसको डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले और पैड के बीच में से निकलकर ऑफ स्टम्प से जा टकराई। फॉर्म में चल रहे पूरन गोल्डन डक पर आउट हो गए। इसके बाद कुलदीप ने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा दिया। राहुल ने 22 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद। 

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: झाय रिचर्डसन, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार और प्रवीण दुबे। 

Advertisement

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, मणिमारन सिद्धार्थ, अमित मिश्रा और मैट हेनरी।  

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार