आईपीएल 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की शानदार गेंदबाजी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन का स्कोर बनाया। एक समय लखनऊ का स्कोर 13 ओवर में 7 विकेट खोकर 94 रन था। लखनऊ ने अंतिम 5 ओवरों में 53 रन बनाये। इस मैच में लखनऊ ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में क्विंटन डी कॉक की जगह दीपक हुड्डा को खिलाया। हालांकि वो मात्र 10(13) रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली ने खलील अहमद की जगह इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अभिषेक पोरेल को खिलाया। 

Advertisement

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा रन आयुष बदोनी ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 55* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका तीसरा अर्धशतक है। केएल राहुल ने 22 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। अरशद खान ने 16 गेंद में 2 चौको की मदद से नाबाद 20 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

क्विंटन डी कॉक ने 13 गेंद में 4 चौको की मदद से 19 रन अपने नाम किये। आयुष और अरशद ने आठवें विकेट के लिए 73* (42) रन की साझेदारी की। ये आईपीएल के इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किये। खलील अहमद ने 2 विकेट अपनी झोली में डालें। ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट अपनी झोली में डाला। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद। 

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: झाय रिचर्डसन, अभिषेक पोरेल, कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार और प्रवीण दुबे। 

Advertisement

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, मणिमारन सिद्धार्थ, अमित मिश्रा और मैट हेनरी। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार