आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में गुजरात टाइटंस के मोहित शर्मा के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वो आईपीएल के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने ये बेहद खराब रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 73 रन खर्च कर डालें। वो गुजरात की तरफ से 20वां ओवर करने आये थे। पंत ने उनके इस ओवर में  2 Wd 6 4 6 6 6 सहित 31 रन लूट लिए। 

Advertisement

IPL इतिहास की सबसे महंगी गेंदबाजी 

Advertisement

0/73 - मोहित शर्मा (GT) बनाम DC, दिल्ली, 2024

0/70 - बासिल थम्पी (SRH) बनाम RCB, बेंगलुरु, 2018

0/69 - यश दयाल (GT) बनाम KKR, अहमदाबाद, 2023

0/68 - रीस टोपली (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2024

Advertisement

दिल्ली ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 88* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अक्षर पटेल ने 43 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली ने आखिरी 5 ओवर में 97 रन बनाये। पंत और अक्षर ने चौथे विकेट के लिए 113 (68) रन जोड़े। 

IPL पारी के आखिरी पांच ओवरों में बने सबसे ज्यादा रन 

112 - RCB बनाम GL, बेंगलुरु, 2016

Advertisement

97 - DC बनाम GT, दिल्ली, 2024

96 - PBKS बनाम MI, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2023

96 - MI बनाम DC, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2024

Advertisement

91 - RCB बनाम KKR, कोलकाता, 2019

IPL में GT के खिलाफ शतकीय साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)

130 - संजू सैमसन और रियान पराग (RR), जयपुर, 2024

Advertisement

115 - फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (RCB), वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 2022

113 - अक्षर पटेल और ऋषभ पंत (DC), दिल्ली, 2024

Also Read: Live Score

Advertisement

100 - वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा (KKR), अहमदाबाद, 2023

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार