आईपीएल 2024 (IPL 2024) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शनिवार(18 मई) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में हराना होगा। हालांकि आपको बता दें कि सीएसके (CSK) के पास सिर्फ क्वालीफाई करने का मौका ही नहीं है, बल्कि वो तो प्लेऑफ में टॉप-2 में भी जगह बनाकर क्वालीफाई कर सकती है।

Advertisement

जी हां, ऐसा हो सकता है। पांच बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम कर चुकी सीएसके पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान तक पहुंच सकती है। हालांकि ऐसा करने के लिए सीएसक को सीजन के बचे हुए दूसरे मैचों के परिणामों पर भी निर्भर होना पड़ेगा। इसका गणित बेहद आसान है।

Advertisement

मौजूदा समय में सीएसके को पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान तक पहुंचने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का साथ चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब किंग्स का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर का आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ होने वाला है।

सीएसके को यहां से सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होने वाले मैच में अपनी जीत सुनिश्चित करनी होगी। अगर ऐसा होता है तो सीएसके के पास कुल 16 रन हो जाएंगे। इसके बाद अगर पंजाब किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देता है और कोलकाता नाइट राइडर्स राजस्थान रॉयल्स को पटकनी देते हैं तो ऐसे में एसआरएच 15 अंक के साथ और आरआर 16 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचेगी।

Also Read: Live Score

इसका सीएसके को फायदा मिलेगा क्योंकि उनके पास 16 अंक होंगे और उनका रन रेट राजस्थान रॉयल्स से बेहतर होगा। ऐसे में वो दूसरे पायदान पर रहकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी और क्वालीफायर-1 केकेआर के साथ खेलेगी और उनके पास फाइनल तक पहुंचने के भी दो मौके होंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार