IPL 2024 Points Table : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार (27 मार्च) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हरा दिया। आईपीएल में रन के हिसाब से गुजरात की यह सबसे बड़ी हार है और इस जीत के साथ चेन्नई ने पॉइंट्स टेबल में उलटफेर किया है। 

 
Advertisement

दो मैच में दो जीत के साथ चेन्नई की टीम टेबल में टॉप पर पहुंच गई है, उसका नेट रनरेट +1.979 है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम खिसककर दूसरे स्थान पर आ गई है। राजस्थान ने फिलहाल एक मैच ही खेला है। 

Advertisement

गुजरात की टीम को हार से बड़ा नुकसान हुआ है औऱ तीन पायेदान गिरकर छठे नंबर पर पहुंच गई है। उसके नेट रनरेट -1.425 हो गया है। वहीं एक-एक पायेदान के फायदे के साथ, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स औऱ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रमश: तीसरे, चौथे औऱ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

टेबल में सबसे नीचे लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसने सिर्फ एक मैच ही खेला है। 

मुकाबले पर नजर डालें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए।  प्लेयर ऑफ द मैच रहे शिवम दुबे ने 23 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके अलावा रचिन रविंद्र और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 46-46 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में गुजरात 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। वहीं ऋद्धिमान साहा औऱ डेविड मिलर ने 21-21 रन की पारी खेली।

Advertisement

Also Read: Live Score

गेंदबाजी में चेन्नई के लिए दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान औऱ तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट, डेरिल मिचेल और मथीशा पथिराना ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार