IPL 2024 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रविवार (31 मार्च) को विशाखापत्तनम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 20 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने डेविड वॉर्नर (52), ऋषभ पंत (51) औऱ पृथ्वी शॉ (43) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई 6 विकेट गवाकर 171 रन तक ही पहुंच सकी। चेन्नई के लिए अंजिक्य रहाणे ने 30 गेंदों में 45 रन औऱ एमएस धोनी ने 16 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेली।

Advertisement

इस सीजन दिल्ली की यह पहली जीत और चेन्नई की पहली हार है औऱ इसके साथ पॉइंट्स टेबल में उलटफेर हुआ है।

 
Advertisement

जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। उसका नेट रनरेट -0.016 है। मैच से पहले दिल्ली नौंवे स्थान पर थी। वहीं हार के चलते चेन्नई से नंबर 1 की कुर्सी छिन गई है। 

चेन्नई एक पायेदान फिसलकर +0.976 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। दो मैच में दो जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स पहले स्थान पर है। 

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टेबल में सबसे नीचे दसवें स्थान पर है। मुंबई को अपने दोनों शुरूआती मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। 

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है?

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने 3 मैचों में 90.50 की औसत और 141.41 की स्ट्राईक रेट से 181 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जड़े हैं।

Also Read: Live Score

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्तफिजुर रहमान के पास पर्पल कैप है। रहमान ने 3 मैच में 7 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार