IPL 2024 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शनिवार (20 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 67 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स ने ट्रैविस हेड (89), शाहबाज अहमद (नाबाद 59) और अभिषेक शर्मा (46) की तूफानी पारी के दम पर 7 विकेट गवाकर 266 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली 19.1 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क ने 65 रन, ऋषभ पंत ने 44 रन और अभिषेक पोरेल ने 42 रन बनाए।

 
Advertisement

सनराइजर्स ने लगाई बड़ी छलांग

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की सात मैच में यह पांचवीं जीत है और 10 पॉइंट्स के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। मैच से पहले हैदराबाद चौथे नंबर पर थी। उसका नेट रनरेट +0.914 हो गया है।

दिल्ली हार के बाद फिसलकर सातवें नंबर पर आ गई है, और मुंबई इंडियंस फायदे के साथ छठे नंबर पर चली गई है। दिल्ली का नेट रनरेट -0.477 है। 

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?  

सबसे ज्यादा रन के लिए ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने अभी तक 7 मैच में 72.20 की औसत से 361 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ दो अर्धशतक शामिल है। 318 रन के साथ रियान पराग दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। बुमराह ने अभी तक 7 मैच में 13 विकेट हासिल किए हैं। 7  मैच में 12  विकेट के साथ राजस्थान के युजवेंद्र चहल दूसरे स्थान पर हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार