IPL 2024 Points Table: गुजरात टाइटंस ने रविवार (25 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीयर लीग 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज है। इसके साथ ही गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में थोड़ा उलटफेर किया है। 

 
Advertisement

गुजरात पॉइंट्स टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ गई है। गुजरात का नेट रनरेट +0.300 और कोलकाता का +0.200 है। वहीं मुंबई हार के बाद     -0.300 नेट रनरेट के साथ सातवें नंबर पर है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स पर मिली जीत के बाद पहले स्थान पर हैं। वहीं लखनऊ टेबल में सबसे नीचे दसवें नंबर पर है। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर और पंजाब किंग्स तीसरे नंबर पर काबिज है।

बता दें कि सभी टीमें मौजूदा सीजन में 1-1 मैच खेल चुकी है। 

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। जिसमें साईं सुदर्शन ने 45 रन और कप्तान शुभमन गिल ने 31 रन की पारी खेली। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 9 विकेट गवाकर 162 रन तक ही पहुंच सकी। डेवाल्ड ब्रेविस ने 38 गेंदों में 46 रन और रोहित शर्मा  ने 29 गेंदों में 43 रन बनाए।

Also Read: Live Score

Advertisement

सुदर्शन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार