IPL 2024 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने शुक्रवार (12 अप्रैल) को लखनऊ में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष बडोनी (नाबाद 55) औऱ केएल राहुल (39) की पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली  ने 18.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। दिल्ली के लिए जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (55), ऋषभ पंत (41) औऱ पृथ्वी शॉ (32) ने शानदार पारियां खेली।

 
Advertisement

दिल्ली की जीत से आरसीबी को नुकसान

Advertisement

छह मैच में दिल्ली की यह दूसरी जीत है औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पछाड़कर नौंवे स्थान पर आ गई है। दिल्ली का नेट रनरेट -0.975, वहीं छह मैच में सिर्फ 1 जीत के साथ आरसीबी सबसे नीचे दसवें नंबर पर खिसक गई है।

पांच मैच में दूसरी हार के साथ लखनऊ एक पायेदान फिसलकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ का नेट रनरेट     +0.436 हो गया है। वहीं तीन जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। उन्होंने अभी तक 6 मैच में 79.75 की औसत औऱ 141.78 की स्ट्राईक रेट से 319 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने एक शतक औऱ दो अर्धशतक जड़े हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

जसप्रीत बुमराह के पास पर्पल कैप है, उन्होंने 5 मैच में 10 विकेट अपने खाते में डाले हैं। राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने भी 10 विकेट लिए हैं, लेकिन बुमराह का एवरेज उनसे थोड़ा बेहतर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार