IPL 2024 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रविवार (7 अप्रैल) को लखनऊ में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को 33 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मार्कस स्टोइनिस (58), केएल राहुल (33) और निकोलस पूरन (नाबाद 32) की पारियों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में गुजरात 18.5 ओवर मे 130 रनों पर ऑलआउट हो गई। साईं सुदर्शन (31) औऱ राहुल तेवतिया (30) के अलावा कोई खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिक सका। लखनऊ के लिए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए यश ठाकुर ने 5 विकेट और क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट हासिल किए।

 
Advertisement

CSK को हुआ नुकसान

पांच मैच में तीसरी जीत के साथ लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ का नेट रनरेट +0.775 है। मैच से पहले चेन्नई तीसरे औऱ लखनऊ चौथे स्थान पर थी।

वहीं पांच मैच में तीसरी हार के साथ गुजरात टाइटंस सातवें स्थान पर बनी हुई है। उसका नेट रनरेट     -0.797 हो गया है।  चार मैच में चार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स पहले स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स सबसे नीचे दसवें  स्थान पर है। दिल्ली पांच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीती है।

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है?

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने 5 मैचों में 105.33 की औसत और 146.30 की स्ट्राईक रेट से 316  रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक जड़ा है।

Also Read: Live Score

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप है। मोहित ने 4 मैच में 8 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार